Mahindra Bolero 2026 एक बार फिर साबित करता है कि क्यों यह SUV सालों से भारत के ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों की पहली पसंद बनी हुई है। Mahindra ने अक्टूबर 2025 में Bolero का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें इसकी मजबूत पहचान को बरकरार रखते हुए कई जरूरी और मॉडर्न अपडेट दिए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने नए टॉप वेरिएंट B8 को पेश किया है, वो भी बिना कीमत बढ़ाए – बल्कि कुछ वेरिएंट पहले से सस्ते हो गए हैं।
Mahindra Bolero 2026 रफ एंड टफ लुक के साथ
Mahindra Bolero 2026 का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा बोल्ड नजर आता है। नया फ्रंट ग्रिल अब 5 क्रोम स्लैट्स और Mahindra के ट्विन-पीक्स लोगो के साथ आता है टॉप वेरिएंट्स में बॉडी कलर बंपर, आयताकार फॉग लैंप और 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स (B8 वेरिएंट में) इसके अलावा अब एक नया Stealth Black कलर भी जोड़ा गया है, जो Diamond White, DSAT Silver और Rocky Beige के साथ विकल्प देता है। Bolero का बॉक्सी शेप पहले जैसा ही रखा गया है, जिससे यह तंग गलियों और कच्चे रास्तों पर भी आसानी से चल सके।
भरोसेमंद डीज़ल इंजन और शानदार माइलेज
Mahindra Bolero 2026 में वही आजमाया हुआ और भरोसेमंद 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन दिया गया है:
- पावर: 75 PS
- टॉर्क: 210 Nm
- गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल
- ड्राइव: रियर व्हील ड्राइव (RWD)
यह इंजन लो मेंटेनेंस और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज करीब 16 kmpl है, जो लंबी दूरी और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती साबित होता है। 180mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों और खेतों के रास्तों पर भी बेझिझक चलने लायक बनाता है।
Read More – Vivo 125cc Bike 2026 Launch 90 kmpl माइलेज, किफायती कीमत और आधुनिक फीचर्स
अब केबिन में भी मिलेगा ज्यादा आराम
Bolero 2025 का इंटीरियर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देता है, जो लेदरेट सीट्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Bluetooth सपोर्ट के साथ), स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट इसके अलावा मैनुअल AC, चारों पावर विंडो, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स इसे फैमिली यूज़ के लिए ज्यादा आरामदायक बनाते हैं। 7-सीटर लेआउट और 60 लीटर फ्यूल टैंक लंबे सफर में काफी मददगार है।
RideFlo टेक्नोलॉजी, अब सफर और स्मूद
Mahindra ने इस बार Bolero में RideFlo फ्रीक्वेंसी-सेंसिटिव डैम्पर्स दिए हैं। इससे फायदा यह होता है कि खराब सड़कों पर झटके कम लगते हैं, गाड़ी ज्यादा स्टेबल रहती है, लंबे सफर में थकान कम होती है, यह फीचर खासतौर पर ग्रामीण इलाकों, टैक्सी ऑपरेटर्स और फ्लीट यूज़र्स के लिए फायदेमंद है।
सेफ्टी में भी जरूरी सुधार
Mahindra Bolero 2026 में अब सेफ्टी पर भी बेहतर ध्यान दिया गया है जिसमे डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) हालांकि इसमें साइड एयरबैग नहीं हैं, लेकिन इसका मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से काफी टिकाऊ माना जाता है।
कीमत बजट में दमदार SUV
Mahindra Bolero 2026 की एक्स-शोरूम कीमतें B4 वेरिएंट: ₹7.99 लाख, B8 वेरिएंट (टॉप): ₹9.69 लाख, ऑन-रोड कीमत (राज्य अनुसार): लगभग ₹9 से ₹11 लाख तक है। इस कीमत में यह कई बड़ी और महंगी SUVs को कड़ी टक्कर देती है, खासकर ग्रामीण बाजार में। क्यों आज भी ग्रामीण भारत की शान है Bolero क्योकि अब तक 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं किसानों, टैक्सी ड्राइवरों और छोटे व्यापारियों की भरोसेमंद साथी, मजबूत सर्विस नेटवर्क (Tier-2 और Tier-3 शहरों तक), शानदार रीसेल वैल्यू है।

Final Verdict
Mahindra Bolero 2026 उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें दिखावे से ज्यादा मजबूती, भरोसे और कम खर्च की जरूरत है। नया डिजाइन, जरूरी टेक्नोलॉजी और वही पुरानी दमदार ताकत इसे आज भी “ग्रामीण भारत की SUV” बनाए रखती है। अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो सालों साथ निभाए, खराब रास्तों से न डरे और बजट में फिट बैठे तो Bolero 2025 (खासतौर पर B8 वेरिएंट) एक बेहतरीन विकल्प है। फीचर्स, कीमत और माइलेज राज्य, वेरिएंट और समय के अनुसार बदल सकते हैं। खरीद से पहले आधिकारिक डीलर से जानकारी जरूर लें।






